Himanshu Kumar: क्या सरकार जनता के घर जला सकती है ?

पुलिस और सीआरपीएफ आदि संयुक्त सरकारी सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा में मार्च २०११ में तीन गाँव में जाकर गाँव वालों के तीन सौ से ज़्यादा घरों को जला दिया था . पांच आदिवासी महिलाओं के साथ इन सुरक्षा बलों के सदस्यों ने बलात्कार भी किया था . और तीन गाँव वालों की हत्या भी कर दी थी . 

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विधान सभा में कहा कि यह गाँव तो नक्सलियों ने जलाये हैं . 

जब हम लोगों ने शिकायत करी तो सर्वोच्च नयायालय ने सीबीआई से कहा कि वह जाकर जांच कर के आये . छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सीबीआई की टीम को पीट कर भगा दिया . अभी कल इन गाँव के लोग अदालत में अपना बयान देने आये थे . 

गाँव वालों ने कहा कि हमारे इन तीनों गावों को पुलिस वालों ने जलाया था और हम उन पुलिस वालों को पहचानते हैं . 


क्या सरकार जनता के घर जला सकती है ?

क्या सरकार विधान सभा में झूठ बोल सकती है ?
सीबीआई की पिटाई पर सर्वोच्च न्यायालय चुप क्यों है ?
इस गाँव की कहानी सामने लाने वाले आदिवासी पत्रकार लिंगा कोडोपी को जेल में क्यों डाला हुआ है ?
भारत के संविधान में आदिवासियों की रक्षा के मामले में केन्द्र सरकार किसी भी राज्य में हस्तक्षेप कर सकती है .
क्या केन्द्र सरकार को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है ?

रमन सिंह की सरकार को भंग क्यों नहीं किया जा रहा ? विधान सभा में झूठा बयान देने वाले गृह मंत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा ? जनता बड़ी है या सरकार बड़ी है .

जल्दी जवाब दो .
वख्त कम है .
हमारे धैर्य का इम्तेहान मत लो
.



See Video: Linga Kodopi exposes brutalities of Chhattisgarh state

Popular posts from this blog

The Almond Trees by Albert Camus (1940)

Albert Camus's lecture 'The Human Crisis', New York, March 1946. 'No cause justifies the murder of innocents'

Khap now blames chowmein for rapes

Haruki Murakami: On seeing the 100% perfect girl one beautiful April morning

The Republic of Silence – Jean-Paul Sartre on The Aftermath of War and Occupation (September 1944)

A Final Warning by George Orwell

After the Truth Shower