मोदी सरकार का एक साल और आम जन - आॅल इंडिया पीपुल्स फोरम (AIPF) संगोष्ठी - 27 मई

बड़बोली मोदी सरकार का एक साल ! आम जनता हुई बेहाल!!
गांव शहर से उठी आवाज! नहीं चलेगा कम्पनी राज!!
संगोष्ठी:
मोदी सरकार का एक साल और आम जन
स्थान - गांधी शांति प्रतिष्ठान
समय –  27 मई - 5.00 बजे सायं से आरम्भ
आयोजक - आॅल इंडिया पीपुल्स फोरम (AIPF), दिल्ली

साथियो,
मोदी सरकार के बड़बोले राज का एक साल पूरा हो गया है. ये 365 दिन जनता के लिए एक दुःस्वप्न की तरह रहे हैं. देश के सारे संसाधन -जमीन,जलजंगलकृषिसहित सारे क्षेत्रों को निर्बाध रूप से काॅरपोरेट को सौंपने की गारंटी की जा रही हैवहीं आॅर्डिनेन्स के जरिए भूमि लूट और मेक-इन-इण्डिया के नाम पर श्रम की लूट हो रही है। बाल श्रम कानून में भी बदलाव कर देश की जवानी और बचपन को भी काॅरपोरेट के हवाले करने की व्यवस्था कर दी है। किसान आत्महत्याओं का ग्राफ पहले के किसी भी दौर से ज्यादा तेजी से बढ़ा है। पहले ही बजट में स्वास्थ्यशिक्षाखाद्य सुरक्षामहिला सशक्तिकरण और विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं में सबसे ज्यादा कटौती की गई। शिक्षा सहित सभी संस्थाओं का भगवाकरण हो रहा है। शिक्षास्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को कम्पनियों के हवाले कर दिया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर से सी.बी.सी.एस. के नाम पर उसी एफ.वाई.यू.पी. वाली व्यवस्था को लाने की बात चल रही है।

आज अल्पसंख्यक समुदाय पहले के किसी भी दौर से ज्यादा असुरक्षा में घिरा है रोज ब रोज किसी न किसी बहाने उस पर हो रहे हमले संघियों का रुटीन बन गया है।

मोदी सरकार के एक वर्ष के राज ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिन आम जन के लिए और कठिन होने जा रहे हैं। जनता मोदी सरकार की नीतियों की लगातार मुखालफत कर रही हैभू-अधिग्रहण कानून से लेकर विभिन्न सवालों पर बढ़ रहा जनविक्षोभ और संघर्ष इसके उदाहरण हैं।

इन नई राजनैतिक परिस्थितियों में एआईपीएफ के गठन के साथ ही भूमिसंसाधनों और श्रम की लूट के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में 27 मई को एआईपीएफ इन सवालों को आगे बढ़ाने के लिए संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। हमारी अपील है कि इसमें आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और आम जन के सवालों पर एकजुटता जाहिर करते हुए मोदी सरकार के जनविरोधी और काॅरपोरेटपरस्त चरित्र के खिलाफ संघर्ष में उतरने के लिए साथ आएं।

- एआईपीएफ दिल्ली की ओर से
एन.डी. पंचोली (9811099532)किरन शाहीन (9818065092)विजय प्रताप (9910770263)अमर सिंह अमर (09350064144),अम्बरीश राय (08800315595)गिरिजा पाठक (09968085975)गौतम मोदी (011.26486931)रोहित आजाद (09899555979)रवि राय (09868661628)

Popular posts from this blog

The Unreality of Wasseypur: Javed Iqbal

History Archive: Communist Party of India's resolution on Pakistan and National Unity, September 1942

Pakistan's First Law & Labour Minister, Jogendra Nath Mandal's Resignation Letter, October 1950

The Almond Trees by Albert Camus (1940)

Book review: Thirteen Months in China: A Subaltern Indian and the Colonial World

Ben Marks - The Mao Mango Cult of 1968 and the Rise of China's Working Class

Karl Marx: Letter to Abraham Lincoln, President of the United States of America; 1865