Himanshu Kumar: दंतेवाड़ा के मद्पाल गाँव में सरकारी जनसंहार ?

कई दिन से खबर आ रही थी कि दंतेवाड़ा के पास मद्पाल गाँव में बैठे हुए दो निर्दोष गाँव वालों की पुलिस ने बिना किसी उकसावे के हत्या कर दी है . और एक आदिवासी बुरी तरह घायल होकर अस्पताल में पड़ा है .

इस मामले में स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने भी इस मामले में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करी है .

आदिवासियों को इसलिये मारा जाता है ताकि बाकी गाँव वाले डर कर गाँव छोड़ कर भाग जाएँ . और उस इलाके में खनन माफिया का विरोध करने वाला कोई ना बचे . 

इस तरह के सरकारी जनसंहार को भारत के बहुत से शहरी विकास के लिये ज़रूरी तरीका मानते हैं जैसे अमेरिका में नेटिव अमरीकी आदिवासियों को जब गोरे मार रहे थे तब बाकी के गोरे उस जन संहार को विकास के लिये ज़रूरी मानते थे .

लेकिन यह एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय के खिलाफ एक युद्ध है . जो एक भूभाग के भीतर ही लड़ा जा रहा है . इस युद्ध में ताकतवर समुदाय सरकार और पुलिस का इस्तेमाल दूसरे समुदाय के सफाए के लिये इस्तेमाल कर रहा है .

और आप चाहते हैं कि हम मान लें कि आप देश की रक्षा कर रहे हैं ?

Popular posts from this blog

The Unreality of Wasseypur: Javed Iqbal

History Archive: Communist Party of India's resolution on Pakistan and National Unity, September 1942

Pakistan's First Law & Labour Minister, Jogendra Nath Mandal's Resignation Letter, October 1950

The Almond Trees by Albert Camus (1940)

Book review: Thirteen Months in China: A Subaltern Indian and the Colonial World

Ben Marks - The Mao Mango Cult of 1968 and the Rise of China's Working Class

Karl Marx: Letter to Abraham Lincoln, President of the United States of America; 1865